Increase Alexa Rank
  • April 24, 2025

प्रियंका गांधी संपत्ति : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार (23 अक्टूबर) को केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की भी घोषणा की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 8 लाख रुपये की कार और 1.15 करोड़ रुपये का सोना है.

लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से अपना पहला चुनाव लड़ने से पहले प्रियंका गांधी ने सुबह करीब 11:45 बजे वायनाड के कलपेट्टा में एक विशाल रोड शो में भी हिस्सा लिया।

प्रियंका गांधी के पास कितनी संपत्ति है?

हलफनामे में प्रियंका गांधी ने 4 करोड़ 24 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है. उनके पास 52 हजार रुपये नकद, 2 करोड़ 24 लाख रुपये म्यूचुअल फंड, बैंक खाते में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये, 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है. ये कार पति ने गिफ्ट की है. इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ 15 लाख रुपये का सोना और 29 लाख रुपये की चांदी भी है.

इसके अलावा प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की कृषि भूमि है, जो दिल्ली के पास सुल्तानपुर महरोली गांव में है और इसमें उनके भाई राहुल गांधी की भी हिस्सेदारी है. प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का घर भी है.

किस खाते में कितने रुपये जमा?

प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसके मुताबिक एचडीएफसी दिल्ली शाखा में 2 लाख 80 हजार 953 रुपये, यूको बैंक दिल्ली शाखा में 80 हजार 399 रुपये, केनरा बैंक केरल शाखा में 5 हजार 929 रुपये जमा हैं. उनकी अचल संपत्ति की कीमत 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपये है.

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में कहा कि उनके खिलाफ तीन मामले लंबित हैं. धारा 420, 469, 188, 269, 270, 9 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दो मामले उत्तर प्रदेश और एक मध्य प्रदेश में है.                                                                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *