
हिंदू धर्म में कई शुभ या विशेष अवसरों पर रंगोली बनाने की परंपरा है। खासतौर पर दिवाली के दिन घर, ऑफिस आदि जगहों पर रंगोली बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि रंगोली के रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। दिवाली पर रंगोली बनाने के पीछे कुछ मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

ऐसा माना जाता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। तब अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में रंगोली बनाई और दीपक जलाए। इसीलिए दिवाली पर दीपक जलाने और रंगोली बनाने की परंपरा है।

यह भी माना जाता है कि दिवाली के दिन लोग देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाते हैं। इससे घर में देवी लक्ष्मी आती हैं और उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

यह भी माना जाता है कि दिवाली के दिन लोग देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाते हैं। इससे घर में देवी लक्ष्मी आती हैं और उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए काले रंग का प्रयोग करने से बचें और वास्तु के अनुसार केवल उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रंगोली बनाएं।