
भारत को नदियों का देश कहा जाता है। हमारे देश में 200 से अधिक छोटी-बड़ी नदियाँ बहती हैं। ऐसे में क्या आप देश के उस राज्य के बारे में जानते हैं जहां एक-दो नहीं बल्कि 11 नदियां बहती हैं।

भारत में नदियों को पवित्र माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। हमारे देश के हर राज्य में कोई न कोई नदी बहती है, लेकिन क्या आप हमारे देश के एक ऐसे राज्य के बारे में जानते हैं जहां एक या दो नहीं बल्कि 11 नदियां बहती हैं।

जी हां, आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड देश का एक ऐसा राज्य है जहां 11 नदियां बहती हैं। यहां गंगा, यमुना, सरस्वती और अलकनंदा जैसी नदियां भी हैं।

हिंदू धर्म में गंगा, यमुना और अलकनंदा जैसी नदियों को बहुत पवित्र माना जाता है। इन नदियों में हर साल लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। ऐसे में आइए जानें यहां कौन सी 11 नदियां बहती हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में गंगा, यमुना, अलकनंदा, भागीरथी, पिंडर, धौलीगंगा, रामगंगा, कोसी, शारदा, गोमती जैसी नदियां बहती हैं।

ये नदियाँ उत्तराखंड के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये नदियाँ हिमालय के ग्लेशियरों से आने वाले पिघले पानी को एकत्र करती हैं और राज्य के विभिन्न हिस्सों तक पानी पहुँचाती हैं।