
दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, जो कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन घर, ऑफिस और फैक्ट्री आदि में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने का महत्व है। लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं।
इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी. हालांकि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की तारीखों को लेकर लोग असमंजस में हैं.

लेकिन शास्त्र कहते हैं कि दिवाली के दौरान अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आप निशिताकाल मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए सभी उपयुक्त शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को रहेंगे।

अन्य दिनों में आप सुबह या शाम किसी भी समय देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। लेकिन दिवाली की रात ही लक्ष्मी पूजन करना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजा सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए।

31 अक्टूबर 2024 को शाम 06:27 बजे से रात 08:32 बजे तक दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ रहेगा। जबकि निशिता काल में पूजा का समय रात 11:39 बजे से 12:3 बजे तक रहेगा.
दिवाली के दिन शुभ समय और विधि-विधान से पूजा करने पर देवी लक्ष्मी भक्तों को धन, समृद्धि, सौभाग्य आदि का आशीर्वाद देती हैं और वह हमेशा घर में निवास करती हैं।